फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहजन में होता है दूध से चार गुना अधिक कैल्शियम

विज्ञापन
बाह: सहजन दिवस: नहटोली में छात्र-छात्राओं को जागरुक कर वन विभाग ने बांटे पौधे
विज्ञापन
बाह। जैतपुर रेंज के नहटोली के परिषदीय स्कूल में वन विभाग ने छात्र-छात्राओं के बीच सहजन दिवस मनाया। रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि सहजन के पत्ती, फली एवं फूल प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन से समृद्ध होते हैं। सहजन कुपोषण दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में उपयोगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहजन में दूध से 4 गुना अधिक कैल्शियम और संतरे से 7 गुना अधिक विटामिन-सी होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत मिलती है। इतना ही नहीं रक्तचाप और डायबिटीज को नियंत्रित रखता है। छात्र-छात्राओं को पौधे भेंट करते हुए हर घर, हर आंगनवाड़ी सहजन का संदेश दिया। इस दौरान पंकज कुमार मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्र, सीमा राजपूत, तरुण सिंह, अजय कुमार ललित, अनुज कुमार आदि रहे। चंबल सेंक्चुअरी बाह रेंज में रेंजर कुलदीप सहाय पंकज के नेतृत्व में सहजन दिवस मनाकर पौधे को रोपकर अपने स्वास्थ्य, आजीविका के साथ पर्यावरण को संवारने में जुटने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें