आगरा जोन में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने 126 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इनमें से चिह्नित किए गए गैंगस्टर की 6.75 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब पकड़ी जा रही है। तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे जा रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर और गुंडों पर नजर रखी जा रही है। ढाई लाख से अधिक लोगों से शांति भंग की आशंका पर पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।