फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2026: विज्ञान और अंग्रेजी ने उलझाए अभ्यर्थी, आधे से ज्यादा रहे गायब; खाली पड़े सेंटर

Mon, 11 May 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में इस बार आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा का स्तर मध्यम बताया, जबकि भौतिक विज्ञान और कुछ व्याकरण आधारित प्रश्नों ने उन्हें सबसे ज्यादा उलझाया।
विज्ञापन
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम देखने को मिली। शनिवार और रविवार को हुई परीक्षा में आधे से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


रविवार को 27 केंद्रों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली के लिए 14 और द्वितीय पाली के लिए 13 केंद्र निर्धारित किए गए थे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11089 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 5907 में से 1850 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4057 ने छोड़ दी। वहीं, द्वितीय पाली में 5182 में से 1702 उपस्थित रहे। 3480 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

 

अभ्यर्थियों ने परीक्षा का स्तर मध्यम बताया। परीक्षार्थियों के अनुसार विज्ञान विषय, खास तौर से भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने सबसे ज्यादा उलझाया। वहीं अंग्रेजी में ग्रामर आधारित प्रश्न सीधे पूछे गए, हालांकि कंप्रीहेंशन थोड़ा कठिन रहा। इतिहास और भूगोल के प्रश्न सामान्य स्तर के बताए। हिंदी में भी गद्यांश, पद्यांश और भाषा विज्ञान, व्याकरण के कुछ प्रश्न कठिन थे उसके अलावा परीक्षा मध्यम रही। अभ्यर्थियों का कहना था कि जिन्होंने पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी की थी, उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

शनिवार को यह थी उपस्थिति
शनिवार को हुई परीक्षा के लिए जिले में 26 केंद्र निर्धारित किए गए थे। प्रथम पाली के लिए 14 और द्वितीय के लिए 12 केंद्र थे। प्रथम पाली की परीक्षा में 5808 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 1786 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं दूसरी पाली में 5032 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से मात्र 1564 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3468 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

भौतिकी ने काफी उलझाया
अलीगढ़ निवासी प्रेम का कहना है कि विज्ञान के प्रश्नों में खासकर भौतिक विज्ञान ने काफी उलझाया, लेकिन पुराने प्रश्नपत्रों से तैयारी होने के कारण पेपर की समझ थी।
विज्ञापन

समय प्रबंधन रहा जरूरी
एटा निवासी क्रिश ने बताया कि अंग्रेजी और इतिहास के प्रश्न सामान्य रहे। परीक्षा का स्तर मध्यम था। कई प्रश्न घुमावदार थे जिस कारण समय प्रबंधन काफी जरूरी रहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें