फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाढ़ के भय से दर्जनों गांवों में पलायन, खेत लबालब...घरों में घुसा पानी; डर के साये में बीत रहीं रातें

Sat, 14 Sep 2024 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बाढ़ के भय से दर्जनों गांवों में पलायन शुरू हो चुका है। पानी से खेत लबालब हो गए हैं। घरों में भी पानी घुस गया है। डर के साये में लोगों की रातें बीत रहीं हैं। 
विज्ञापन
UP News: बाढ़ के भय से दर्जनों गांवों में पलायन, - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में निबोहरा थाना क्षेत्र स्थित उटंगन नदी के तटवर्ती एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के खतरे से डर के साये में हैं। बारिश के बाद से खेत लबालब पानी से भरे हैं। इससे बाजरे फसल सहित विभिन्न फसलें प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन


क्षेत्र के निबोहरा, शाहवेद, नंदापुरा भोगपुरा, नागर, दोनावली ठार, खलका मढैया गांव सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से गांव में लगातार मुनादी की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। पशुओं और सामान को भी लेकर जाएं।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 30 वर्ष बाद उटंगन नदी में इतना पानी आया है। इसके चलते हजारों बीघा फसल डूब गई है। इससे लाखों का नुकसान होने की संभावना है। घरों तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण घरों से सामान निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें