पटियाली। रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से नौ लाख रुपये से अधिक की रकम धोखाधड़ी करके निकाल ली गई। रिटायर्ड कर्मी ने बैंक व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रिटायर्डकर्मी आनंद कुमार निवासी नगला मलखान ने बताया कि वह 15 बटालियन पीएसी से रिटायर्ड होकर आए हैं। उनका बैंक खाता दरियावगंज की स्टेट बैंक शाखा में है। उनके खाते में 905811 रुपये धोखाधड़ी करके निकाले गए हैं। 13 से 17 जुलाई के बीच यह रकम निकाली गई है। उनके पास 18 जुलाई को 85 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। बैंक जाकर पता किया तो खाते में केवल 950 रुपये का बैलेंस था। पीड़ित का कहना है कि खाते से धोखाधड़ी करके निकासी हुई है। जिसके लिए बैंक दोषी हैं। उन्होंने बैंक व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पटियाली के इंस्पेक्टर इस मामले की विवेचना करेंगे।