फिरोजाबाद। गणपति बप्पा शुक्रवार को घर-घर विराजमान होंगे। गणेश चतुर्थी को लेकर आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गणेश पंडाल में 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पंडाल के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से होगी। शहर में सौ से अधिक छोटे-बड़े स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जाते है। इसमें प्रमुख रूप से विभवनगर, घंटाघर, खोयामंडी, सोहन मार्केट, गणेश नगर के साथ अन्य स्थान है। यहां पांच से छह फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हालांकि कोविडकाल में प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी।
हालांकि इस बार कोरोना की चाल थमी होने पर प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए है। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने बताया कि अभी तक शासन की ओर से नई कोई गाइडलाइन नहीं आई है। नहीं ही आयोजकों द्वारा पंडाल सजाने की अनुमति नहीं ली गई है। गणेश पंडाल सजाने वाले आयोजनों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। पंडाल में 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे। इसकी मॉनिटरिंग शहर के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में करेंगे।