फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन के 10 लाख से ज्यादा डोज लगे, युवाओं की संख्या अधिक

Fri, 16 Jul 2021 02:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

गुरुवार को करीब 19,356 डोज लगाए गए, सभी केंद्रों पर भीड़ रही। 
विज्ञापन
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में कोरोना वैक्सीन के 10,04,857 डोज 15 जुलाई तक लगाए जा चुके हैं। 8,54,045 लोगों को पहला और 1,50,812 को दूसरा डोज लग चुका है। इसमें 18 से 44 वर्ष की उम्र वालों की सर्वाधिक संख्या 5,05,089 है।  

विज्ञापन


गुरुवार को टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता अपेक्षाकृत अधिक रही। सभी केंद्रों पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। अधिकतर केंद्रों पर टोकन देकर वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को महज 5927 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई थी। 

उसकी अपेक्षा गुरुवार को तीन गुना अधिक वैक्सीन लगाई गई। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन के मुताबिक गुरुवार को 58 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन के 19,356 डोज लगाए गए। 15,851 को पहला और 3505 को दूसरा डोज लगा। 
विज्ञापन


बाह में 192 लोगों को लगे टीके 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर 192 लोगों को टीके लगे। सीएचसी पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले 18 से 45 वर्ष के 25 लोगों में सिर्फ तीन ही टीका लगवाने पहुंचे। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि बुखार, सिरदर्द, जुकाम के 292 मरीजों की कोरोना की जांच हुई। जिनमें से कोई पॉजिटिव नहीं मिला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें