फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन: बेचने के लिए सिर पर मूंग रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, डीएम ने तत्काल दिए ये निर्देश

Sat, 12 Jul 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मूंग की फसल खरीद के लिए केंद्र न खुलने से परेशान किसान कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसानों के इस प्रदर्शन को देख जिलाधिकारी ने तत्काल ही खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
बेचने के लिए सिर पर मूंग रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी में मूंग खरीद केंद्र न खुलने की वजह से शुक्रवार को किसानों का धैर्य टूट गया। वे सिर पर तसले में मूंग रखकर बेचने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने ‘चाहे जो मजबूरी हो मूंग खरीद जरूरी हो’ नारे भी लगाए।
विज्ञापन


किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि किरावली तहसील में फतेहपुर सीकरी मंडी परिसर व एत्मादपुर तहसील की शाहदरा अनाज मंडी में मूंग खरीद के लिए केंद्र खोले जाने थे। मगर वह नहीं खोले गए।

इससे किसानों को प्राइवेट मंडियों में 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल मूंग बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए 8682 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में भाकियू धीरज के अध्यक्ष धीरज सिकरवार, प्रदीप शर्मा, सोबरन सिंह चाहर, राजकुमार चौधरी, रुपेश खिरवार, बलुआ, भगवान सिंह बघेल, जितेंद्र चौधरी, रणजीत सिंह, सोनू चौधरी, बलबीर सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद शुरू हुई खरीदारी
डीएम के निर्देश के बाद सीकरी खरीद केंद्र पर मूंग खरीद कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, एआर कोआपरेटिव विमल कुमार व तहसीलदार किरावली दीपांकर पहुंचे। सीकरी केंद्र पर मूंग खरीद शुरू की गई। करीब 6-7 किसानों से 80-100 क्विंटल खरीद की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें