फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मून स्कूल ओलंपिक मशाल पहुंची बलूनी ग्रुप, हुआ स्वागत

विज्ञापन
मून ओलंपिक
विज्ञापन
आगरा। स्कूलों के भ्रमण पर निकली 19वें मून स्कूल ओलंपिक की मशाल बृहस्पतिवार को बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस दयालबाग पहुंची। वहां मशाल का जोशीला स्वागत किया गया। बच्चों ने मशाल लेकर स्कूल परिसर का भ्रमण किया और सभी से खेलों के इस महाकुंभ में शिरकत करने की अपील की।
विज्ञापन

खेलों के शुभंकर गिल्लू के साथ विद्यार्थियों में खासा आकर्षण दिखाई दिया। गिल्लू के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले एक नवंबर से शुरू होने जा रहे मून स्कूल ओलंपिक खेलों का होस्ट पार्टनर डीपीएस ताज सिटी और मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।

जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, मून टीवी निदेशक राजीव दीक्षित, प्रधान संपादक मनीष तिवारी, आयोजन समिति के संयुक्त संयोजक सोमेश दुबे और सदस्य मनोज शर्मा का स्वागत बलूनी ग्रुप की एकेडमिक डायरेक्टर वंदना घोष, कोऑर्डिनेटर श्रुति नौटियाल, अमितेश नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

राहुल पालीवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें आगामी माह होने वाले 19वें मून स्कूल ओलिंपिक खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी सभी खिलाड़ियों को मून स्कूल ओलिंपिक खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन के खेल निदेशक पुष्पेंद्र यादव, कैंपस इंचार्ज भूपेंद्र सिंह, करन चौधरी, शारीरिक शिक्षक मोहित यादव, शालिनी सिंह, बबीता, राधिका, अमित, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें