फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से तेज होगा मानसून, पांच दिन भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
आईएसबीटी रोड पर बारिश के बाद1 जलभराव
विज्ञापन
आगरा। दो दिनों के ठहराव के बाद आगरा में सोमवार से मानसून बार फिर तेजी पकड़ेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने और मंगलवार से लगातार पांच दिनों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को दिनभर तीखी धूप और उमस ने लोगों का जमकर पसीना छुड़ाया। हालांकि, शाम को अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले पांच दिनों में तेज बारिश से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें