फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: आ गया मानसून, आज हल्की... तो कल से पांच दिन तक होगी झमाझम बारिश; उमस से मिलेगी राहत

Wed, 26 Jun 2024 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मानसून आ गया है। बुधवार के हल्की बारिश हो रही है। कल से पांच दिन तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं। लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा में बुधवार को सुबह से शुरू हल्की बारिश ने गर्मी से दी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में इस सप्ताह के अंत तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के आसार हैं। बुधवार को हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी। सुबह से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से पांच दिन तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बुधवार को भी मौसम का मिजाज यथावत रहने की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 3 बजे आसमान में बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। 

शहर का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार दो दिन बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 41.5
  • न्यूनतम तापमान- 28
  • सूर्योदय- 5:25
  • सूर्यास्त- 7:17
  • एक्यूआई- 58
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें