फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंदरों ने आधी रात को की ऐसी हरकत, उड़ गई लोगों की नींद;  पुलिस को लगानी पड़ी दौड़

Mon, 30 Oct 2023 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बंदरों ने आधी रात में ऐसा उत्पात मचाया कि लोगों की नींद उड़ गई। लोगों ने घरों के बाहर जब निकलकर देखा तो बिजली के तारों में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
बंदरों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर में रविवार की आधी रात को बड़ा बाजार में बंदरों की वजह से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसकी वजह से तारों में चिंगारी के साथ आग लग गई। स्पार्किंग की तेज आवाज सुनकर लोगों की नींद उड़ गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो बिजली के तारों में आग लगी हुई थी। सूचना पर निगम के कर्मी रात में ही पहुंचे, कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में नगर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जल कर राख हो गए। 
विज्ञापन


जलेसर में आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना ही पड़ रहा है,  साथ ही आए दिन विद्युत तारों पर झूलने की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। रविवार की रात भी बंदरों के झुंड ने हाईटेंशन तार पर उछल कूद कर बिजली गुल कर दी। इस दौरान बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों को कॉल करके सप्लाई बंद करने को कहा गया, तब निगम के कर्मचारी पहुंचे और दमकल बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसा में चार सीसीटीवी कैमरे भी जल कर राख हो गए।
विज्ञापन


एसडीओ हरीओम सोनी ने बताया नगर में हजारों की तादात में बंदरों की संख्या है। आए दिन बंदरों के आतंक की वजह से हादसा हो रहे हैं। इसकी वजह से निगम को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। रविवार की रात भी बंदरों की वजह से ही हाईटेंशन लाइन के तारों में आग लगी है और नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें