फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगांव में दूसरे दिन भी बंदरों का आतंक, छात्रा सहित दो घायल

सार

नगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।बुधवार सुबह साढ़े सात बजे करीब स्कूल जा रही छह वर्षीय मासूम वंशिका पुत्री दुर्गा प्रसाद पर बंदरों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। नगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह भी स्कूल जा रही मासूम छात्रा पर बंदरों ने हमला बोल दिया। इसके साथ ही घर में काम कर रही महिला को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े सात बजे करीब स्कूल जा रही छह वर्षीय मासूम वंशिका पुत्री दुर्गा प्रसाद पर बंदरों ने हमला बोल दिया। हमले में उसकी सिर हाथ व पैर घायल हो गए। वहीं दोपहर में घर के बाहर खड़ी बछगांव निवासी बोबी देवी पत्नी डॉ. लालसिंह भी बंदरों के हमले से घायल हो गए। इससे पूर्व भी बंदरों ने उनके ऊपर हमला बोलकर घायल कर दिया था। लगातार हिंसक हो रहे बंदरों से ग्रामीण दहशत में हैं। वह बच्चों को अकेले विद्यालय भेजने से भी डर रहे हैं। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम, डीके गुप्ता आदि ने डीएम से पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें