फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंटीन से बाइक खरीदने के बाद नहीं दिए रुपये

Sun, 28 Jan 2024 06:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटीन से बाइक खरीदने के बाद नहीं दिए रुपये
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक ने बेवर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। गांव बहरामऊ निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक ने नामजद लोगों को कैंटीन से बाइक खरीदवा दी। लेकिन नामजद लोगों ने बाइक लेने के बाद रुपये नहीं दिए। परेशान होकर दो माह बाद पीड़ित की ओर से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहरामऊ निवासी सुनील कुमार शाक्य सेवानिवृत्त सैनिक हैं। पुलिस को बताया कि गांव नगला खोखन निवासी निशांत सिंह और अरविंद सिंह ने उसके पास आकर आर्मी कैंटीन से बुलट बाइक दिलाने की बात कही थी। उनके कहने पर फतेहगढ़ स्थित आर्मी कैंटीन से उनको बाइक खरीद कर दी थी। वह लोग बाइक के रुपये दो चार दिन में देने की बात कह कर चले गए थे। लेकिन धीरे-धीरे दो माह से अधिक का समय निकल चुका है। दोनों ने बाइक के रुपये नहीं दिए हैं। न हीं वह लोग बाइक ही वापस कर रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी वह लोग टाल मटोल करते हैं। सेवानिवृत्त सैनिक की तहरीर पर पुलिस ने नगला खोखन निवासी निशांत और अरविंद सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें