फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मनचलों ने छात्रा का घर से निकलना किया मुश्किल, स्कूल जाते समय करते हैं छेड़छाड़

Tue, 13 Sep 2022 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित छात्रा नौवीं क्लास में पढ़ती है। बाइक सवार मनचले स्कूल जाते समय उसे परेशान करते हैं। गंदे-गंदे इशारे करते हैं। जिससे छात्रा दहशत में है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा बाइक सवार मनचलों की हरकत से परेशान है। परिजन का आरोप है कि युवक स्कूल से घर तक छात्रा का पीछा करते हैं। बाइक अगल-बगल में दौड़ाकर गिराने का प्रयास करते हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
सदर क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। 20 दिन पहले वह सहपाठी के साथ घर आ रही थी। दोनों साइकिल पर थीं। मधु नगर चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। उनकी हरकतों से दोनों साइड में हो गईं। फिर युवक तेजी से बाइक ले गए, जिससे दोनों गिरने से बच गईं। 

शोहदों ने किए गंदे इशारे 

शोहदों ने बाइक रोक कर गंदे इशारे किए। सहपाठी अपने घर की तरफ चली गई तो आरोपी युवक दोबारा हरकत करने लगे। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को घटना बताई। पीड़ित किशोरी के पिता फौज में हैं। मां ने स्कूल में शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। इस पर उसे मोबाइल ले जाने की अनुमति मिल गई। 

मोबाइल को शिक्षिका जमा कर लेती थीं। 27 अगस्त को भी आरोपी युवकों ने बाजार से घर जाते समय पीछा किया। अश्लील इशारे किए। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें