फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाम को ही भरकर रख लें पानी, इन इलाकों में बुधवार को नहीं होगी जलापूर्ति

Tue, 13 Sep 2022 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मंगलवार शाम को जब भी पानी आए तो स्टोर करके रख लें, क्योंकि बुधवार सुबह से देर रात का जलापूर्ति बाधित रहेगी। 
विज्ञापन
टंकी से पानी भरते स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक चौथाई शहर में बुधवार को पूरे दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जलनिगम की विश्व बैंक इकाई द्वारा रकाबगंज जोनल पंपिंग स्टेशन पर 4300 किलोलीटर क्षमता वाले नए जलाशय में 600 मिमी व्यास की पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इस वजह से बुधवार सुबह नौ बजे से देर रात तक शटडाउन लिया जाना है। रकाबगंज जोनल पंपिंग स्टेशन पर नया जलाशय बनाया गया है, जिससे पुरानी लाइन को जोड़ा जाना है।

विज्ञापन


जलनिगम विश्व बैंक इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद ने बताया कि आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 के तहत रकाबगंज जोनल पंपिंग स्टेशन पर शटडाउन के कारण सुबह 6 बजे से देर रात तक जलापूर्ति नहीं होगी। इस वजह से बालूगंज, प्रतापपुरा, नामनेर, ईदगाह, कुतलूपुर, सुंदरपाड़ा, धौलपुर हाउस, सदर भट्टी, छीपीटोला, चक्कीपाट, काजीपाड़ा, मंटोला, औलिया रोड, बिजलीघर क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। 

इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम को 6 बजे से पानी की उपलब्धता के आधार पर जलापूर्ति होती है। इस इंटरकनेक्शन के कारण जलापूर्ति ज्यादा हो सकेगी। सुबह 9 बजे काम शुरू करके देर रात तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से एक दिन के लिए अपनी जरूरत का पानी मंगलवार की आपूर्ति के दौरान स्टोर करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें