फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा से छेड़छाड़: सिरफिरे युवक ने तेजाब से हमले का किया प्रयास, पुलिस ने दबोच लिया

Fri, 18 Oct 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक ने तेजाब से हमले का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा में दसवीं की छात्रा पर छेड़छाड़ के विरोध पर तेजाब फेंकने की कोशिश करने के आरोपी वीरू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह घर से टायलेट क्लीनर ले आया था। शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन


मलपुरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार से उसे एक युवक परेशान कर रहा था। उसे रास्ते में रोक लिया था।इस पर उसने अपने पिता को जानकारी दी थी। बुधवार दोपहर को वह साइकिल से कोचिंग आ रही थी। उसके पीछे पिता भी चल रहे थे। नरीपुरा में युवक ने रोककर छेड़छाड़ की थी। शोर सुनकर पिता आ गए थे।

लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया। कुछ देर बाद घर से एक बोतल में तेजाब ले आया। उसने छात्रा पर तेजाब डालने का प्रयास किया। मगर, वह बच गई थी। तब आरोपी फिर से भागने में सफल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी वीरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि वीरू की शादी नहीं हुई है। वह जूता फैक्टरी में काम करता है। शराब पीने का आदी है। इस कारण परिवार के लोग भी ज्यादा बात नहीं करते हैं। वह घर से ही टायलेट क्लीनर बोतल में लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें