फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड में एक नामजद सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुए मोहित हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की रात युवक का शव गांव नरायणपुर के पास खेल मैदान में पड़ा मिला था। परिजन ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका व्यक्त की थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश और हत्याकांड के खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी 23 वर्षीय आढती मोहित यादव बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकला था। रात को उसका शव केशव लाल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर के खेल मैदान में पड़ा मिला था। उसके सीने और सिर में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया था।
प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा रामशरन सिंह ने बताया कि भतीजा गांव के ही रहने वाले सिंकी पुत्र सर्वेश के साथ बाइक से करीमगंज की ओर गया था। यह बात उन्हें पुत्र अवनीश ने बताई थी, उन्हें शक है कि उनके भतीजे मोहित की हत्या सिंकी व उसके साथियों ने ही की है। हालांकि हत्या की वजह आदि को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ सका है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। पुलिस अब हत्याकांड के खुलासे के साथ ही नामजद आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें