फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित बालिका ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
24एमएनपी-21-जिला अस्पतल में दवा काउंटर पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुधवार की रात डायरिया से पीड़ित तीन साल की बालिका की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य मरीजों को उल्टी दस्त के साथ सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कुचेला निवासी मनोज कुमार की तीन साल की पुत्री नंदनी को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की शिकायत थी। परिजन ने बुधवार को नंदनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात नंदनी ने दम तोड़ दिया। वहीं, जिला अस्पताल से चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि बालिका को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसकी जान बचाने के लिए उसे हर संभव उपचार दिया गया। परिजन यदि समय से उसे अस्पताल लाते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

621 मरीजों का किया उपचार, 17 किए गए भर्ती
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 621 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 17 मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें