बरौली अहीर। अगर आपके दांतों में दर्द है, मसूड़ों में सूजन है, कीड़े लग गए हो अथवा खून आता हो तो अब इन सबके इलाज के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि क्षेत्र के लोग आधुनिक तकनीक के साथ मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना इलाज करा सकते हैं।
अधीक्षक डॉ. अमित कुमार पांडेय ने बताया कि दांतों का आधुनिक तकनीक से इलाज हो, इसके लिए मशीनें भी केंद्र पर मौजूद हैं। दंत चिकित्सक अनिरुद्ध कांत ने बताया कि दांतों के मरीजों को इलाज के बाद तंबाकू जनित रोगों के बारे में बताया जाता है। इस दौरान डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. संजय शर्मा मौजूद रहे। संवाद