आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शांतिनाथ महिला मंडल की ओर से बुधवार को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के पावन समाधि दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन मंडली की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रुचि जैन, मंत्री राखी रावका ने आचार्य श्री के त्याग, तपस्या एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। सामूहिक प्रार्थना एवं मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मनीषा जैन, आशा जैन, गुंजन जैन, वंदना जैन, अनु जैन, ऋतु जैन, डॉली, सीमा, रंजीता, नीतू, नेहा, सोनल, निधि, सुमन आदि मौजूद रहीं। संवाद