फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रिटायरिंग रूम में लावारिश बैग में बम की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की जांच करती राजकीय रेलवे पुलिस - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रिटायरिंग रूम (प्रतिक्षालय) में पड़े एक लावारिस बैग में बम होने की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को मिली। गणतंत्र दिवस के मददेनजर रेलवे पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई और सघन चेकिंग की गई। हालांकि लावारिस बैग होने की सूचना रेलवे पुलिस की सतर्कता जानने के लिए जीआरपी द्वारा ही दी गई थी।
विज्ञापन

दोपहर 12:54 बजे के करीब मोबाइल नंबर 9454402549 पर अनुभागीय कंट्रोल रूम द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव को उनके सीयूजी नंबर पर सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के रिटायरिंग रुम में लावारिस बैग पड़ा हुआ है, इसके अंदर बम हो सकता है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक रईस अहमद को प्लेटफार्म ड्यूटी के लिए अलर्ट किया। तत्काल ही पुलिस अधीक्षक रेलवे, उपाधीक्षक रेलवे इटावा को भी अवगत कराया गया।
आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजाराम मीना मय हमराह दो कांस्टेबल को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वैड टीम व जनपदीय फायर बिग्रेड सर्विस व एंबुलेंस को भी अवगत कराते हुये मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही फर्स्ट रेस्पांस टीम का गठन करते हुए लाऊ ड हेलर से निर्देशित करते हुए एंट्री गेट से आम जनता को अंदर आने से रोक दिया गया। इसके बाद रिटायरिंग रूम की सघन चेकिंग की गई। बम की सूचना पर पुलिस की इस कार्रवाई से रेलयात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस बीच रिटायरिंग रूम, सीढ़ियों के नीचे, शौचालय, पार्सल घर, पटरियों व सभी प्लेटफार्मों आदि स्थानो पर सघन चेकिंग की गई, लेकिन कहीं भी लावारिस बैग नहीं मिला। प्लेटफार्म एंट्री गेट पर पहले से अंदर उपस्थित यात्रियों को सहजता से बाहर निकाला गया।
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की सूचनाओं को देखते हुए रेलवे पुलिस की सतर्कता परखने के लिए जीआरपी टूंडला को बम होने की सूचना दी गई थी। जीआरपी टूंडला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बम की तलाश की। संदिग्धों की तलाश जारी रहेगी। -गजेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें