फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल: बरसाना में राधा रानी रोपवे हुआ खराब, ट्रॉली में फंसे श्रद्दालुओं का टीम ने किया रेस्क्यू

Fri, 07 Feb 2025 05:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बरसाना (मथुरा)

सार

राधा रानी रोपवे में खराबी आने से छह श्रद्धालु ट्रॉली में फंस गए। एनडीआरफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस और रोपवे की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एसडीएम सीओ के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। 
 
विज्ञापन
राधा रानी रोपवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना स्थित राधा रानी रोपवे में शुक्रवार को आकस्मित खराबी आने पर ट्रॉली में श्रद्धालु फंस गए। श्रद्धालुओं को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के द्वितीय कमान के राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में  47 सदस्यीय टीम के साथ सिविल डिफेंस के एक दर्जन कर्मचारी व रोपवे के कर्मचारियों ने ट्राली में फंसे श्रद्धालुओं को मॉक ड्रिल कर बचाने का ट्रायल कर रोपवे कर्मचारियों को सिखाया कि कैसे ट्राली में फंसे श्रद्धालुओ को तुरंत सहायता प्रदान कर बचाया जा सके। 

विज्ञापन


पहले ट्रायल में रोपवे कर्मचारी के केवल दो लोगों को रेस्क्यू कर निकाल सके, किंतु उनकी रस्सी फंस जाने से अन्य को नहीं निकाल सके। इसके बाद एनडीआरफ राजेंद्र जोशी के साथ 47 सदस्यीय टीम ने बचाव अभियान चलाया। एनडीआरफ की टीम ने तुरंत अपनी रस्सी डालकर शेष बचे लोगों को बचाया गया। रोपवे में फंसे श्रद्धालुओं की हालत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर मेघश्याम गौतम की टीम ने अस्वस्थ्य श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 

मॉक ड्रिल के दौरान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ आलोक सिंह थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल, कस्बा इंचार्ज,अबिधेश पुरोहित, एसआई गुंजन आदि पुलिसकर्मियों के साथ फायर सर्विस के पुलिसकर्मी व फायर गाड़ी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें