फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

विज्ञापन
बेवर के गांव तिलियानी में टॉवर पर चढ़ी महिला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
नवीगंज/बेवर। थाना बेवर के गांव तिलियानी में बुधवार की रात मानसिक रूप से बीमार महिला घर से निकलकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। रातभर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह महिला के मोबाइल टावर पर होने की जानकारी हुई। सूचना पर परिजन, पुलिस और एंबुलेंस गांव पहुंची। काफी देर बाद महिला खुद ही टावर से उतर आई।
विज्ञापन

थाना बेवर के तिलियानी निवासी लल्लू सिंह की पत्नी रामश्री (48) मानसिक रूप से बीमार हैं। बुधवार रात नौ बजे वह घर से निकल गईं। जब परिजनों ने देखा तो वह अपने बिस्तर पर नहीं मिलीं। रात में ही परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह के समय खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर टावर पर पड़ी तो महिला को टावर पर बैठे देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना नवीगंज चौकी पुलिस को दी।
सूचना पर चौकी प्रभारी अभिमन्यु मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सुबह सात बजे महिला स्वयं टावर से नीचे उतर गई। महिला के टावर से उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामश्री लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही हैं। उनका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें