फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल को लेकर तकरार: पति ने साथ रखने के लिए रख दी ऐसी शर्त, पत्नी भी जिद पर अड़ी, नहीं सुलझा विवाद

Mon, 13 Mar 2023 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पत्नी का फोन पर बात करना पति को पसंद नहीं है। काउंसलर ने समझाया, लेकिन पत्नी ने फोन पर बात न करने की शर्त को मानने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फोन पर बात करना पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह बन गया। पति का कहना है कि फोन पर बात करेगी तो मेरे साथ नहीं रहेगी। वहीं पत्नी यह मानने को तैयार नहीं है। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। रविवार को दोनों पक्षों की सुनवाई हुई मगर बात नहीं बनी।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी निवासी युवती की शादी शमसाबाद के निवासी एक युवक के साथ हुई थी। वह सब्जी बेचता है। शादी के बाद पांच साल तक सब ठीक चल रहा था। इस दौरान युवती ने दो बच्चों को जन्म दिया। उनमें एक बेटी चार साल और दूसरी तीन साल की है। पत्नी का आरोप है कि कुछ दिनों से पति आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। परेशान होकर वह जनवरी महीने में बच्चों को लेकर मायके आ गई। तब से मायके में है।

पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई। वहीं पति का आरोप है कि मैं दुकान पर दिन में सब्जी बेचता हूं। जब भी समय मिलता है घर आता हूं तो पत्नी फोन पर लगी रहती है। काउंसलर अमित गौड ने बताया कि पति का कहना है कि अगर पत्नी वादा करे कि मोबाइल पर बात नहीं करेगी तो अपने साथ ले जाऊंगा।
विज्ञापन


रविवार को परामर्श केंद्र पर 60 जोड़े बुलाए गए थे। 22 जोड़े उपस्थित हुए। इनमें से 6 जोड़ों की सुलह हो गई। तीन मामलों में केस दर्ज कराने के आदेश हुए। शेष मामलों में अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'चाचा बचा लो, मार डालेंगे': फोन पर चीखी बेटी, परिजन पहुंचे तो घर के बाहर पड़ा मिला बेटी का शव, ससुराली फरार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें