फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बस स्टैंड के पास मोबाइल लूट के इनामी आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने इंटेलीजेंस विंग के सहयोग से गिरफ्तार किया है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को शहर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी योगेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास से अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल लूट लिया है। कहा कि रविवार को सूचना मिली कि रेलवे पुल के पास शृंगार नगर मोहल्ले में मोबाइल लूट का आरोपी मौजूद है। इंटेलीजेंस टीम की मदद से लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। पूंछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सोनेश यादव बताया। वह जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटी जरारी का रहने वाला है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट का जैथरा थाने से वांछित चल रहा है। वहीं से उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें