फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए 56 हजार रुपये

Thu, 20 Nov 2025 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एक वृद्ध महिला के मोबाइल पर बैंक का कर्मचारी बताने वाले शख्स का फोन आया। उसने मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट कर उससे तीन भुगतानों में करीब 54 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


थाना नाई की मंडी क्षेत्र निवासी सदफ ने बताया कि 8 सितंबर को वह घर पर अकेली थीं। उनके कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने के लिए एक बैंक कर्मचारी आया था। उन्होंने कार्ड को एक्टिवेट नहीं किया। इसके पांच दिन बाद 13 सितंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। वह उनके बारे में जानकारी लेने लगा। लेकिन कोई आधार कार्ड या ओटीपी नहीं मांगा।

इस कॉल के चलने के दौरान उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन और ओटीपी के मैसेज आते रहे लेकिन उन्हें पता नहीं चला। उसके दो दिन बाद 15 सितंबर को उनका बेटा घर आया। उन्होंने उसे क्रेडिट कार्ड आने के बारे में बताया। वह कार्ड को एक्टिवेट करने लगा। तब पता चला कि क्रेडिट कार्ड से पूरी लिमिट के 54,956 रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


बेटे को जांच में पता चला कि तीनों ट्रांजेक्शन बंगलूरू में हुए हैं। दो ट्रांजेक्शन ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के नाम और एक अन्य कंपनी के नाम हुआ है। बेटे ने मोबाइल चेक किया तो उसमें कॉल के समय के ओटीपी और ट्रांजेक्शन के मैसेज पड़े थे। उन्होंने साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें