फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पक्के पुल का कार्य 80 फीसदी पूरा, उत्तर प्रदेश सीमा में एप्रोच मार्ग अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर कई वर्षो से पक्के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 157 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण गुजरात की एक कम्पनी कर रही है। इसमें 20 पिलर वाले पुल का लगभग 18 पिलर तक 80 फीसदी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुल के कार्य में तेजी लाने के लिए बीते दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने मध्य प्रदेश के सीएम को पत्र लिखा था जिसके बाद पुल निर्माण में तेजी आई और कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर है।
विज्ञापन




लेकिन, उत्तर प्रदेश सीमा में अभी तक एप्रोच मार्ग की शुरुआत नहीं की गई है और नहीं अभी तक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। आगरा प्रशासन के ढि़लमुल रवैये को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैंं। लोगों का कहना हैं कि आखिर एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए प्रशासन कब अपनी पूरी प्रक्रिया करेगा और कब कार्य की शुरुआत की जाएगी।

इंजीनियर मुकेश कुमार बताया एप्रोच मार्ग भूमि अधिग्रहण की फाइल जिलाधिकारी के यहां कई महीने पहले पहुंच गई थी। जिसे अभी तक सुना नहीं गया है। वही, फरवरी तक पक्के पुल का कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें