उससे पहले पंचायत में जमा रालोद और ग्रामीण भाग खड़े हुए। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रालोद उम्मीदवार गीतेश चौधरी और सोनू प्रधान ने यह पंचायत आयोजित की थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 15 ग्रामीण हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस हमलावरों पर रासुका भी लगेगी: एसपी
पुलिस पर हुए हमले के हमलावारों पर संगीन धाराओं के अलावा आचार संहिता और कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि हमलावरों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सिलिंडर और टेंट का सामान पुलिस ने किया जब्त
पुलिस और पीएसी ने पंचायत स्थल से गैंस के सिलिंडर आदि सामान को जब्त कर लिया है। इसमें टेंट आदि का सामान भी है। पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की तलाश में लगाई गई हैं।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि किसी भी हाल में जनपद का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध हैं। पुलिस पर हमला गंभीरता से लिया गया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।