फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: 32 बूथों का दावा, कोरोना जांच सिर्फ चुनिंदा केंद्रों पर, भटक रहे लोग

Tue, 20 Apr 2021 06:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरटी पीसीआर जांच केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक तरफ संक्रमण बढ़ रहा है, दूसरी तरफ लोग कोरोना जांच के लिए भटक रहे हैं। रविवार को प्रशासन ने 32 जांच केंद्रों की सूची जारी की। सोमवार को अमर उजाला ने इन केंद्रों की पड़ताल की तो पता चला कि नगला पदी, मोती महल, जीवनी मंडी, मंटोला, शाहगंज, लोहामंडी समेत कई केंद्रों पर जांच नहीं हो रहीं।

विज्ञापन


शहर में जांच के लिए एक मात्र जिला अस्पताल स्थित केंद्र पर सुबह से शाम तक सैंपल देने के लिए लोगों की कतारें लगी हैं। भीड़ उमड़ रही है। दो गज दूरी पालन नहीं हो पा रहा। सैंपल देने के लिए एक घंटे तक धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को अमर उजाला ने अन्य केंद्रों की हालत जानी। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला पदी की अधीक्षक सुनीता ने बताया कि 10 दिनों से कोई सैंपल कलेक्शन नहीं हुआ। यमुना पार स्थित मोतीमहल स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका मिला। जीवनी मंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जांचें बंद हैं। लोहामंडी स्वास्थ्य केंन्द्र पर कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन टीम सोमवार को अपराह्न तीन बजे पहुंची, तब तक सैंपल देने वाले जा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनिंदा जगह हो रही जांचें
प्रवासी मजदूरों की जांच के लिए आईएसबीटी पर सैंपलिंग हो रही है। दीवानी में भी सोमवार को कैंप लगाकर जांच की गईं। इनके अलावा देहात में खेरागढ़, सैंया, बाह व फतेहपुर सीकरी पर जांच होती मिली। 

निजी लैब को नहीं दी अनुमति
आगरा को छोड़कर मंडल में सभी जिलों में निजी लैबों को कोरोना जांच की अनुमति है। प्रशासन ने शहर में किसी लैब को अनुमति नहीं दी। पिछले साल कुछ लैब को अनुमति मिली थी, लेकिन जांच अधिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इनकी अनुमति निरस्त कर दी गई। 

केंद्रों की कराएंगे जांच
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि 32 केंद्रों पर जांच की सुविधा है। जिन केंद्रों पर सैंपलिंग नहीं हो रही वहां जांच कराई जाएगी। सैंपलिंग के लिए स्टेटिक बूथ भी बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें