फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्चा चोरी के शक में भीख मांगने वालों की पिटाई, 12 और आरोपी पहचाने गए; 25 के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

Mon, 16 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में भीख मांगने आए पांच लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 12 और आरोपियों की पहचान कर ली है, दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
कटवा दिए बाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज की राधे वाली गली में घर-घर भीख मांग रहे दो पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की पिटाई के मामले में दो दिन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। प्राथमिकी 25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की मदद से 12 आरोपियों को पहचान लिया गया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह की है। राधे वाली गली में पांच लोग भीख मांगने गए थे। एक बच्चे से बात करने पर मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोरी का शक जताते हुए शोर मचा दिया। जुटी भीड़ ने संदिग्ध लोगों की पिटाई की, सैलून पर ले जाकर बाल कटवा दिए। घटना के वीडियो वायरल हुए थे।

मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच की। पीड़ित लोग पंचकुइयां क्षेत्र के थे। पुलिस ने उनसे बात की। तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई, 25 अज्ञात आरोपी बनाए गए। शनिवार को दो आरोपी सैलून संचालक प्रमोद और राधे वाली गली निवासी दिलीप शर्मा पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसीपी गाैरव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर 12 और आरोपियों को पहचान लिया गया है। वे घरों से भाग गए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्राथमिकी में जो धारा लगी हैं, उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसलिए दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर एसीपी कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें