आगरा शिक्षक सीट से विजयी प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों में से तीन पर कब्जा जमाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जादू आगरा खंड में नहीं चला। आगरा खंड शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 2376 वोटों से कराया गया है।
एमएलसी चुनाव की मतगणना शाहदरा स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। देर रात तक प्रथम वरीयता में निर्दलीय आकाश अग्रवाल ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ को 2113 वोटों से पछाड़ दिया। हालांकि कोई प्रत्याशी कुल मतों के 50 फीसदी मत जीतने के लिए प्राप्त नहीं कर सका।
शुक्रवार दोपहर को द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। गिनती और एलिमिनेशन राउंड के बाद 6690 मत डॉ आकाश अग्रवाल को मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिल सके। इस तरह आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 2376 वोटों से जीत दर्ज की।