फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में ब्रज की अहम भूमिका, रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक होंगे ये विधायक

Tue, 20 Jun 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के राष्ट्रपति के चुनाव में ब्रज भूमि बड़ी भूमिका निभाएगी। एनडीए के उम्मीदवार और बिहार के राज्यपाल रामनाथ को‌विंद का ब्रज से खासा जुड़ाव भी हैं। ऐसे में उनके 50 प्रस्तावकों में से एक मथुरा जिले के विधायक होंगे।  
विज्ञापन


भाजपा ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा कर दी। जिले की बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश नामांकन के दौरान कोविंद के प्रस्तावक होंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले नामांकन में 50 प्रस्तावक की अनिवार्यता है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार को उम्मीदवार के नाम के साथ ही प्रस्तावकों के नाम भी घोषित कर दिए। इसमें बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इस आशय का संदेश मिलते ही विधायक पूरन प्रकाश दिल्ली पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक के रूप में आवेदन भरा। विधानसभा चुनाव 2017 से कुछ समय पहले ही उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें