उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दिनभर मिथिला नगरी जय सियाराम के उद्घोष से गूंजती रही। पूरी रात नगर भ्रमण कर सुबह परिवार और मुनियों के साथ जनकपुरी पहुंचे प्रभु राम के आगमन की खुशी में मिथिला में उत्सव का सा माहौल नजर आया। घरातियों का मन इतना आनंदित था कि बारात की अगवानी करते-करते राजा जनक और रानी सुनयना भी झूम उठे।
मिथिला नगरी पहुंचने पर जनकपुरवासियों ने श्रीराम को कराया नगर भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी बरातियों के साथ श्रीराम की आरती की। इस दौरान स्वागताध्यक्ष ब्रजमोहन तापड़िया, अनिल वर्मा, विनय मित्तल, ब्रजेंद्र सिंह बघेल, विभु सिंहल, चंद्रवीर सिंह फौजदार, मुकेश अग्रवाल, अतुल बंसल, मुकेश जौहरी, राहुल गौतम, अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।