फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सैन्य अधिकारी समझने की भूल...ट्रेवल एजेंसी संचालक ऐसे हुआ ठगी का शिकार, आप रहें सावधान

Fri, 13 Sep 2024 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सैन्य अधिकारी बनकर ट्रेवल एजेंसी संचालक का खाता खाली कर दिया गया। ट्रेवल एजेंसी संचालक को लखनऊ के लिए आगरा कैंट से टेंपो ट्रेवलर बुक करने का झांसा दिया था। 
 
विज्ञापन
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक ट्रेवल एजेंसी के संचालक को सैन्य अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने ठग लिया। खाते से ऑनलाइन 35 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


न्यू जनता काॅलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह ईदगाह कटघर में ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। बुधवार शाम 6 बजे उनके पास एक काॅल आया। कॉलर ने कहा कि वह सेना कार्यालय से बोल रहा है। कार्यालय के कुछ अधिकारियों को लखनऊ मीटिंग में जाना है। इसके लिए एक टेंपो ट्रेवलर चाहिए। 

विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे आगरा कैंट से अधिकारी बैठ जाएंगे। वापस भी आएंगे। इस पर प्रमोद तैयार हो गए। काॅल करने वाले ने कहा कि कैप्टन जोधा सिंह भुगतान कर देंगे। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे उन्होंने गाड़ी को भेज दिया। आधा घंटे बाद एक व्यक्ति ने काॅल किया। कहा कि भुगतान करना है।

 
विज्ञापन

 मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजने की बात कही। बताया कि पहले 5 रुपये आएंगे। बाद में बाकी की रकम। मगर, रकम नहीं आई। उन्होंने इस बारे में पूछा तो कहा कि काॅल मत काटना किसी और से क्यूआर कोड स्कैन करा ली। उन्होंने अपने बेटे को बुलाया। दो बार स्कैन करने पर खाते से 35 हजार रुपये काट लिए गए। आरोपी ने उन्हें रकम वापस नहीं की। उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें