घटना रात तकरीबन 9:45 बजे की है। तोरा गांव निवासी बबलू ने बताया कि उसके साले के ससुर का देहांत हो गया था। वह मथुरा के दाऊजी स्थित गांव जराैठी में रहते थे। बुधवार को तेरहवीं थीं। इसमें शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई भाई कन्हैैया, चचेरा भाई राजू, कन्हैया की पत्नी कमलेश देवी, परिश्तेदार केशव, उसकी पत्नी राधा, चालक सहित दो अन्य लोग गांव से सुबह गए थे। रात को आटो से वापस आ रहे थे। खंदाैली में इंटरचेंज से चाक आटो को यमुना एक्सप्रेस वे पर ले आया। वह ऑटो को कुबेरपुर इनर रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड ले जा रहा था।
ये भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में यहां बनाई गई सवा लाख रुद्राक्ष से शिवलिंग, देखकर मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु
रास्ते में किलोमीटर संख्या 162.6 पर ऑटो की बैटरी डाउन हो गई। इस पर चालक ने ऑटो साइड में लगा दिया। सभी लोग बैठे थे। तभी पीछे से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस आई। कमलेश देवी (45) और राजू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। केशव, राधा समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्हैया राजमिस्त्री हैं। उनके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मृत्यु हुई है। मृतक राजू फूलो के डेकोरेशन का काम करता था। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में जरूर करें भगवान शिव के इन मंदिरों के दर्शन, प्रत्येक दरबार की विशेष मान्यता