फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत, इसलिए तीसरे भाई ने भी आत्महत्या का किया प्रयास; लोगों ने बचा ली जान

Thu, 10 Jul 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजस्थान के अलवर में हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों के शव गांव पहुंचे, तो ये देख तीसरा भाई सदमे में आ गया। उसने जान देने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। 
 
विज्ञापन
दोनों भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बमरौली कटारा के नवामील गांव के दो भाइयों की अलवर, राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख पड़े। दो भाइयों की मौत से परेशान होकर छोटे भाई ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


 

नवामील निवासी राकेश (32) और उनका छोटा भाई अर्जुन उर्फ लटूरी (28) राजस्थान के अलवर के पास एक फैक्टरी में काम करते थे। अर्जुन की पत्नी की तबीयत खराब होने पर दोनों भाई मंगलवार को छुट्टी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अलवर से करीब 80 किलोमीटर आगे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
 

हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों का छोटा भाई हरेंद्र बदहवास हो उठा। उसने कमरे में जाकर फंदे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।

 
विज्ञापन

इधर, बुधवार शाम को जैसे ही दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे, तो मातम छा गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शाम को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनों मृतक भाइयों के दो-दो छोटे बच्चे हैं। दो भाइयों की मौत से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है। गांव में भी हर आंखें नम दिखीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें