आगरा में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स अवेयरनेस (पापा) संस्था ने मिशनरी स्कूलों पर क्रिसमस शेयर के नाम पर आटा, तेल, बेसन मंगवाने का आरोप लगाया है। ये न देने पर 250 ग्राम अखरोट का जुर्माना लगाया है। बीएसए और डीआईओएस को ज्ञापन देकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पापा संस्था के संयोजक दीपक सरीन का कहना है कि उनकी संस्था के व्हाटसएप ग्रुप पर सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल और सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शिकायत की है, जिसमें कहा कि स्कूल की ओर से क्रिसमस शेयर के नाम पर आटा, तेल, बेसन, नहाने का साबुन मंगवाए जा रहे हैं। इसमें एक अभिभावक ने तो ये शिकायत की कि आटे के पैकेट में छेद होने पर वापस कर दूसरा नया पैकेट मंगवाया।