फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: भोगांव के लापता हुुआ युवक,नोएडा में इस हालत में मिला शव

Mon, 03 Oct 2022 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मृतक के भाई ने बताया कि उसे वेतन मिला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के गांव जगतपुरा निवासी एक युवक नोएडा में रह कर नौकरी कर रहा था। 12 सितंबर से वह लापता था, युवक का शव शुक्रवार को फैक्टरी के पास झाड़ियों में मिला। शनिवार की देर रात शव को परिजन गांव लेकर आए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जगतपुरा निवासी 32 वर्षीय ललित कुमार नोएडा में स्थित एक प्लास्टिक नल बनाने वाली फैक्टरी में सुपरवाइजर था।12 सितंबर को अचानक वह गायब हो गया था। इसके बाद बड़े भाई धीरेंद्र ने नोएडा जाकर भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। धीरेंद्र ने बताया कि जिस दिन भाई गायब हुआ, उसी दिन उसे सैलरी मिली थी। उसी दिन से मोबाइल फोन भी लगातर स्विच ऑफ बता रहा था।

ये भी पढ़ें - Agra News:  हादसा नहीं साजिश से की थी विनीता की हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

झाड़ियों में मिला शव

शुक्रवार को भाई ललित का शव फैक्टरी की कैंटीन के पीछे झाडिय़ां में पड़ा मिला। पास ही उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था। पत्नी मंजू द्वारा शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार की देर रात शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। धीरेंद्र ने बताया कि मृतक की नोयडा में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। पुलिस ने मोबाइल फोन से घटना का खुलासा कर दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें