फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की मूल शांति में गए मामा का सिर फोड़ा

सार

गांव अंबरपुर में शनिवार को भांजे की मूल शांति कार्यक्रम में आए मामा की पिटाई की गई।बताया कि शनिवार की शाम दो शराबी उसकी परचून की दुकान पर आए।पुलिस ने शिकायतें प्राप्त होने के बाद घायलों के मेडिकल कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल। गांव अंबरपुर में शनिवार को भांजे की मूल शांति कार्यक्रम में आए मामा की पिटाई की गई। उसका सिर फोड़ दिया गया। उक्त मामले में जनपद औरेया के नया नगला हिन्नापुर निवासी प्रमोद कुमार ने तहरीर दी है। बताया कि बेटी कांती की शादी करीब तीन साल पहले गांव अंबरपुर में की थी। बेटी ने एक पुत्र को जन्म दिया, शनिवार को उनका पुत्र रिंकू भांजे के मूल शांति कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अंबरपुर आया था। देर शाम खाना खाने के दौरान बेटी के ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई करते हुए सिर फोड़ दिया। घायल अवस्था में उसे कमरे में बंद कर दिया गया। बेटी के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। वहीं एक शिकायत गांव राजपुर निवासी देवेंद्र कश्यप ने दी। बताया कि शनिवार की शाम दो शराबी उसकी परचून की दुकान पर आए। वह लोग आते ही गाली गलौज करने लगे। जब मना किया तो आरोपियों ने उसे दुकान से बाहर खींच कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने शिकायतें प्राप्त होने के बाद घायलों के मेडिकल कराए। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें