फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर स्थित अपने मकान से शनिवार सुबह गायब हुआ किशोर शाम को आगरा में अपने चाचा के घर पहुंच गया। इसके बाद स्वजन ने राहत की सांस ली। 13 वर्षीय राघव तिवारी पुत्र अनूप तिवारी निवासी गली नंबर 3 लोहिया नगर नौ बजे घर से लापता हो गया था।
तलाश के बाद भी नहीं लगा था सुराग
काफी देर तक उसके दिखाई नहीं पड़ने पर स्वजन ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद स्वजन ने उत्तर थाने में गुमशुदगी लिखवाने के लिए शिकायती पत्र दिया। पुलिस भी सीसीटीवी खंगाल कर किशोर की तलाश में जुट गई। शाम को वह आगरा के देवरी रोड निवासी अपने चाचा अजय तिवारी के घर पहुंच गया।