फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: नहर किनारे मिला लापता हुए किशोर का शव, पिता ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 13 Oct 2022 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

किशोर का शव नहर किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने शिनाख्त कर ली। पिता का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दो दिन से लापता हुए किशोर का शव नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पिता ने पड़ोसियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


शिकोहाबाद के निजामपुर गढूमा निवासी मनोज के 17 वर्षीय पुत्र देव का 11 अगस्त को पड़ोसी से शराब को घर के बाहर पीने से मना करने पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद किशोर लापता हो गया। इस मामले मनोज ने बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उसके बाद किशोर का शव गुरुवार को आसुआ गांव के पास नहर पुल से बरामद हुआ। 

ये भी पढ़ें - Agra: 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर', कॉलोनियों के नाम बदलते ही दौड़े अफसर, दाग मिटाने के लिए लगा दी 40 टीमें

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पिता का आरोप है कि अगर पुलिस सही से जांच करती तो आज उसका इकलौता बेटा जीवित होता। पुलिस ने तहरीर के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आरोपियों ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे के मामले में घोर लापरवाही की है। पिता का आरोप है कि उसी के समुदाय के लोगों ने मिलकर पहले बेटे को पीटा और उसके बाद हत्या कर शव नहर में फैंक दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें