फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: एत्माद्दौला से लापता बालिका ग्वालियर में मिली, पुलिस ने ली राहत की सांस

Mon, 10 Oct 2022 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रात तकरीबन 12:00 बजे जीआरपी ने कॉल करके बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची मिली है। उसका फोटो भी भेजा। वह काजल का था। यह देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली और टीम उसे लेने पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला के बजरंग नगर इलाके से रविवार दोपहर को लापता हुई आठ साल की काजल 12 घंटे बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मिल गई। जीआरपी ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। पुलिस उसे आगरा ले कर आ गई। 
विज्ञापन


बजरंग नगर के रहने वाले मजदूर सूरज की बेटी काजल रविवार दोपहर को 12:00 बजे घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गई थी। परिजन ने काफी जगह तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की चार टीम बच्ची की तलाश में लगी हुईं थीं। सीसीटीवी फुटेज में काजल अकेले जाती हुई नजर आई थी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रात तकरीबन 12:00 बजे जीआरपी ने कॉल करके बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची मिली है। उसका फोटो भी भेजा। वह काजल का था। यह देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली और टीम उसे लेने पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने बताया कि घर के पास उसे एक व्यक्ति मिला था। उसे अपने साथ ले गया। पहले पैदल-पैदल मोहल्ले के बाहर तक लेकर गया। इसके बाद ऑटो में बैठा दिया। रेलवे स्टेशन पर लाकर ट्रेन से ले गया था। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें