फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: पत्नी और मासूम बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी पति फरार

Mon, 10 Oct 2022 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस का कहना है कि ममता का पति मनमोहन फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। घर में फॉरेंसिक टीम ने जांच कर रही है। 
विज्ञापन
murder demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पैंतखेड़ा में युवक ने अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


खंदौले के पैंतखेड़ा निवासी वीरेन्द्र के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा मनमोहन सिंह जो आगरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता है। वहीं छोटे बेटे का नाम बृजमोहन है, जो मथुरा में कोचिंग कर रहा है। गांव में बड़ा बेटा मनमोहन अपनी पत्नी ममता और डेढ़ वर्ष की बेटी सौम्या और तीन वर्ष का बेटा आरव रहते हैं। बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10 बजे मनमोहन ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खाया था। रात 11 बजे वह बाहर घूमते हुए भी देखा गया था। इसके बाद वह घर में चला गया। 

रात में उसने चाकू से गोदकर पत्नी ममता और डेढ़ वर्षीय बेटी सौम्या की हत्या कर दी। घटना की जानकार आज सुबह हो सकी, जब घर से किसी प्रकार की हलचल न होने पर पड़ोस में रहने वाले चाचा मौके पर पहुंचे। ममता और मासूम बच्ची का शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बेटा आरव दूसरे कमरे में सो रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें