फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, तबियत बिगड़ने पर पीड़िता ने परिजनों को बताई घटना

Tue, 03 Aug 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद में थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में विगत शनिवार को खेत पर बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। अगले दिन तबियत बिगड़ने पर बालिका के परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका विगत 31 जुलाई को खेत पर बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि बकरियां चराने के दौरान ददुआ उर्फ धर्मवीर ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गया। यहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अगले दिन तबियत खराब होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो बालिका ने घटना की जानकरी दी। इस पर परिजन पीड़ित बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। - अभय नरायन राय, सीओ सिटी 

मैनपुरी: 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो नेता हिरासत में, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें