फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बदमाशों ने सुनसान सड़क देखकर सराफ को रोका, रुमाल सुंघाया और फिर ले उड़े सोने के जेवरात

Tue, 21 Mar 2023 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बदमाश दो बाइकों पर पीछा करते हुए आए। सुनसान सड़क देखकर सराफा को रोक लिया, जिसके बाद रुमाल सुंघाकर सराफ से 60 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वजीरपुरा रोड पर बदमाशों ने सरेशाम रुमाल सुंघाकर सराफ से 60 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर तमंचा लगाकर स्कूटर भी छीनने की कोशिश की। घटना से दहशत में आए सराफ ने पुलिस को सूचना नहीं दी। घर आने पर तबीयत बिगड़ गई। सराफ के साथी सोमवार को थाना हरीपर्वत पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पश्चिमपुरी, सिकंदरा के रहने मुकुल गोयल की किनारी बाजार में सराफा की दुकान है। सराफ ने पुलिस को बताया कि वह 18 मार्च की शाम सात बजे दुकान बंद करके स्कूटर से घर आ रहे थे। उनके पीछे दो बाइकों पर चार बदमाश पीछा करने लगे। हरीपर्वत क्षेत्र में वजीरपुरा रोड पर स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के सामने बदमाशों ने ओवरटेक करके स्कूटर को रोक लिया। इसके बाद मुंह पर रुमाल लगा दिया, जिससे वह अचेत से हो गए।

 बदमाशों ने उनके स्कूटर की डिक्की खोलकर उसमें रखे 60 ग्राम सोने के जेवरात निकाल लिए। उन्होंने अर्द्ध बेहोशी की हालत में बदमाशों से उलझने की कोशिश की मगर उन्होंने कमर पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने विरोध छोड़ दिया। वह इस कदर दहशत में आए कि सीधे घर पहुंच गए। परिचितों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने मामले में पुलिस में अभियोग दर्ज कराने की कहा। सोमवार को सराफ अपने साथियों के साथ हरीपर्वत थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें