फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की कार पर ऑयल डालकर रुपयों से भरा बैग उड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार टप्पेबाज

Sat, 31 Oct 2020 06:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार की रात को भारतीय खाद्य निगम के ठेकेदार कन्नौज के सुनील तिवारी की कार पर ऑयल डालकर टप्पेबाज 80 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी करके ले गए। वारदात में तीन और लोग शामिल थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कन्नौज के सौरिख निवासी सुनील तिवारी तीन दिन से फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताज हेरिटेज में ठहरे हैं। शुक्रवार रात को स्कार्पियो गाड़ी से होटल पहुंचे। होटल के बाहर गाड़ी के रुकते ही एक युवक आया। उसने बताया कि बोनट के पास से ऑयल टपक रहा है। 


यह देखकर उनका चालक मुकेश बाहर आकर देखने लगा। उसने बोनट खोलकर देखा। मगर, ऑयल टपकने का कारण पता नहीं चल सका। 10 मिनट बाद सुनील भी उतर गए। वह भी बोनट की तरफ देखने लगे। कुछ देर बाद कार में बैठे तो पीछे की सीट पर रखा बैग चोरी हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आसपास देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। बैग में 80 हजार रुपये रखे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे थे। इसमें चार युवक नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

- एक युवक कार के पास आता है। ऑयल डालकर चला जाता है। 
- दूसरा युवक कार के चालक को आकर बताता है। 
- चालक के बाद ठेकेदार के कार से उतरते ही तीसरा युवक पीछे की खिड़की खोलने लगता है। 
- चौथा युवक कुछ दूरी पर खड़ा है। वह मोबाइल पर अपने साथी को बताता रहता है। 
- ठेकेदार और उनके चालक के बारे में जानकारी देता है। 
- बैग निकलने के बाद तीनों चले जाते हैं। 

शहर में टप्पेबाजी की कई वारदात 

शहर में टप्पेबाजी की कई वारदात हो चुकी हैं। रामबाग, भगवान टाकीज, सिकंदरा, एमजी रोड, फतेहाबाद रोड पर गैंग कई बार वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कार पंक्चर होने, ऑयल टपकने और गाड़ी में टक्कर लगने के बहाने गाड़ी को रोकते हैं। इस दौरान मोबाइल, पर्स और बैग चोरी करके ले जाते हैं। इसमें एक साथ चार से पांच बदमाश रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें