फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज की बीएससी-बीकॉम की कटऑफ सूची जारी, दो और तीन नवंबर को होगा साक्षात्कार

Sat, 31 Oct 2020 06:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा कॉलेज, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। इसमें बीएससी गणित और बीकॉम पाठ्यक्रम हैं। साक्षात्कार दो और तीन नवंबर को होगा। 

विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा के मुताबिक बीएससी गणित के सामान्य वर्ग में कटऑफ 105.17, अन्य पिछड़ा वर्ग में 98.15 और अनुसूचित जाति में 93.00 है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए साक्षात्कार तीन नवंबर को कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित की जाएगी। 


सामान्य वर्ग के छात्रों को सुबह 10:00 बजे, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सुबह 11:00 बजे और अनुसूचित जाति के छात्रों को दोपहर 12 बजे तक पहुंचना होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीकॉम की कटऑफ सामान्य वर्ग में 108.00, अन्य पिछड़ा वर्ग में 99.82 और अनुसूचित जाति में 90.65 है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार दो व तीन नवंबर को होगा। दो नवंबर को सुबह 10:00 बजे से सामान्य वर्ग के छात्रों को बुलाया गया है। 

तीन नवंबर को सुबह 10:00 बजे से अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार ऑडिटोरियम में होगा। 

इन प्रमाणपत्रों को ले जाना होगा 

बीककॉम के प्रवेश प्रभारी डॉ. आरके श्रीवास्तव व बीएससी गणित वर्ग की प्रवेश प्रभारी डॉ. क्षमा चतुर्वेदी के मुताबिक छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों के साथ जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र और स्थानांतरण प्रमाणपत्र कही मूल प्रतियां और निर्धारित फीस के निर्धारित तिथि पर पहुंचना होगा। 

मास्क पहनकर पहुंचे छात्र-छात्राएं

आगरा कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल का कहना है कि छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार में मास्क पहनकर पहुंचना है। वह खुद सामाजिक दूरी का पालन करें। अपने पास सैनिटाइजर भी रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें