कर्मचारी ने 112 पर दी सूचना
उधर, शफीक ने यूपी 112 पर सूचना दे दी। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। लुटेरों ने कार को दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं बढ़ रही थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लुटेरों को घेर लिया।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यूपी 112 की पीआरवी से पुलिसकर्मी रांग साइड से लुटेरों की ओर बढ़ गए। एत्माद्दौला पुलिस भी पीछे लग गई। झरना नाले के पास पुलिस ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया। कार में सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बल्केश्वर निवासी मनीष गौतम और संगम सिंह बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पगड़ी पुलिस को गुमराह करने के लिए बांधी थी। उन्हें लग रहा था कि प्रकाश पर्व होने की वजह से पुलिस व्यस्त रहेगी। उन्हें नहीं पकड़ पाएगी। रास्ते में पगड़ी खोल देते थे। पुलिस को चकमा देकर निकल जाते।
स्पीड रखते हैं नियंत्रित
रॉबिन ने पुलिस को बताया कि उनके पास कार देखने के लिए अंजान लोग आते हैं। सभी टेस्ट ड्राइव जरूर करते हैं। इसको देखते हुए वह सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं। गाड़ियों की स्पीड को नियंत्रित कर देते हैं। उनमें डीजल और पेट्रोल भी ज्यादा नहीं रखते हैं। कार में जीपीएस भी लगाकर रखते हैं, जिससे लोकेशन पता की जा सके।