इसके बाद एटीएम कार्ड का पिन पूछने के लिए मारपीट की। एक एटीएम से 24 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाश उन्हें एत्मादपुर में तहसील चौराहे पर छोड़कर भाग गए। राकेश कुमार एक ट्रक चालक की मदद से घर पहुंचे। परिजनों को घटना की जानकारी दी।
रविवार शाम को राकेश चतुर्वेदी के बेटे कपिल चतुर्वेदी ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद घर भेज दिया। इस पर वो एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले। सोमवार शाम को लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
शहर में पहले भी हुई हैं लिफ्ट देकर लूट
शहर में कार में बैठा कर लूट की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। सिकंदरा, आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, एत्मादपुर पर सक्रिय गैंग कई बार लोगों को लूट कर फेंक चुके हैं। गैंग हाइवे पर वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता है। कम रुपये किराए में छोड़ने का झांसा देकर लूटता है। लिफाफा गैंग भी वारदात कर चुका है। पुलिस कई गैंग को जेल भी भेज चुकी है। अब फिर से वारदात सामने आने लगी हैं।